How To Make Aadhar Card : आजकल हर किसी को अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड ( Aadhar Card ) जरुरी हो गया है और ये एक ऐसा दस्तावेज है जिसके बिना आपके सभी सरकारी काम अधूरे होते है। यह भारतीय नागरिकता का एक जरुरी पहचान पत्र है। अगर आप भी भारत के रहवासी है तो आपके पास भी आधार कार्ड होना बहुत जरुरी है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते है तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे है की आप आधार कार्ड कैसे बनवा सकते है और इसे घर बैठे अपडेट कैसे कर सकते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की आधार कार्ड ( Aadhar Card ) भारत सरकार द्वारा जारी किया गया 12 डिजिट का एक पहचान पत्र है। इसे सरकार द्वारा 28 जनवरी 2009 को जारी किया गया था। आपको बता दे की भारत में सबसे पहला आधार कार्ड साल 2010 में महाराष्ट्र की रहने वाली रंजना सोनवाने को दिया गया था। जिसके बाद से भारत में हर नागरिक के पास आधार कार्ड मिल जाएगा। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया था जिसे UIDAI के नाम से भी जाना जाता है।
Table of Contents
Aadhar Card-Overview
आधार विवरण | मुख्य जानकारी |
---|---|
आधार कार्ड क्या है? | UIDAI द्वारा जारी किया गया12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या |
जारी करने वाला प्राधिकरण | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) |
ग्राहक सेवा नंबर | 1947 (टोल-फ्री) |
भारत में आधार कार्ड सबसे पहले किसे दिया | रंजना सोनवाने |
आधार कार्ड की शुरुआत | सितंबर 2010 |
आधार कार्ड की वैधता | जीवनभर |
कुल आधार नामांकन | 138 करोड़ (अनुमानित, सितंबर 2023 तक) |
नामांकन केन्द्रों की संख्या | पूरे भारत में 30,000 से अधिक केंद्र |
How To Make Aadhar Card
जैसा की आप सब जानते है की आधार कार्ड ( Aadhar Card ) बनवाने के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर भी बनवा सकते है और अपने नजदीकी आधार नामांकन सेंटर जा कर भी बनवा सकते है। यदि आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो आपको सबसे पहले उसकी ऑफिसियल वेबसाइट UIDAI पर जाना होगा।
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको इसमें My Aadhar Card के सेक्शन में “बुक एन अपॉइंटमेंट” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना शहर और नजदीकी आधार सेवा केंद्र चुनना होगा।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डेल और निचे कैप्चा कोड डाले।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी वेरीफाई होगा जिसे आपको यहाँ पर दर्ज करना होगा।
- अब इस आधार फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- फिर कुछ जरुरी दस्तावेज की जानकारी दर्ज करना होगी।
- अब आपको आधार सेवा केंद्र में जाने के लिए समय और तारीख चुनना होगी।
- अगर कोई शुल्क है तो उसका पेमेंट कर दे।
- जिस दिन का आपका अपॉइंटमेंट है उस दिन आप आधार सेवा केंद्र जा कर अपना आधार कार्ड बायोमेट्रिक की जानकारी प्रदान करे।
आधार कार्ड में ये जरुरी जानकारी होती है शामिल
अगर आप भी अपना आधार कार्ड ( Aadhar Card ) बनवाते है तो उसे कुछ जरुरी जानकारी शामिल होती है जैसे आपका नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, 12 डिजिट की आधार संख्या, फोटो और एक QR कोड होता है जिन सभी जानकारी से आपका आधार कार्ड बनता है जो आपका एक भारत नागरिक का पहचान पत्र होता है।
किन चीजों के लिए आधार कार्ड जरुरी होता है
आज के टाइम में आधार कार्ड ( Aadhar Card ) हर किसी सरकारी कामो लिए जरुरी होता है। इसके अलावा आपकी पर्सनल चीजों के लिए भी आधार कार्ड जरुरी होता है। आधार कार्ड के बिना आपके कोई भी काम पुरे नहीं हो सकते है। जैसे बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड होना चाहिए, पासपोर्ट बनवाने के लिए आपका आधार कार्ड होना जरुरी है। इसके अलावा इनकम टैक्स की फाइल रिटर्न करने के लिए आधार कार्ड जरुरी होता है। किसी सरकार योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
Aadhar Card कितने प्रकार के होते है
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की आधार कार्ड ( Aadhar Card ) चार प्रकार के होते है।
- आधार लेटर
- ई-आधार
- एम-आधार
- आधार पीवीसी
घर बैठे अपना आधार कार्ड कैसे अपडेट करे
जैसा की आप सब जानते है की समय के चलते आधार कार्ड ( Aadhar Card ) को भी अपडेट करना बहुत है जरुरी तो आइए जानते है घर बैठे आधार कार्ड कैसे अपडेट करे।
- आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपको यहाँ पर लॉगिन करना होगा जिसके लिए आपको अपने आधार कार्ड की 12 दिगीति नंबर डालना होगा और कैप्चा कोड डाल कर ओटीपी पर क्लिक करना होगा।
- आपके लिंक मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आएगा उसे यहाँ पर दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।
- अब आपको आधार कार्ड अपडेट पर जाना होगा और वहां पर प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आ जाएगा।
- इसके बाद आपके सामने एड्रेस चेंज करने का ऑप्शन आएगा।
- यदि आप एड्रेस चेंज करना चाहते है तो आप उसमे नई जानकारी को दर्ज करे।
- इसके बाद आपको एक दस्तावेज सबमिट करना होगा जिस पर आपका नया एड्रेस हो।
- अब आपको निचे दिए गए दोनों बॉक्स पर क्लिक करने के बाद नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा जिसके लिए आप नेट बैंकिंग या कार्ड से भुगतान कर सकते है।
- जैसे ही आप पेमेंट करोगे आपको एक रसीद मिलेगी जिसके 30 दिन बाद आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
निष्कर्ष
दोस्तों जैसा की आप सब जानते है की Aadhar Card एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना आपके सभी सरकारी काम अधूरे है। आधार कार्ड को UIDAI के नाम से भी जाना जाता है और सरकार ने इसे डिजिटल कर दिया है यानि आप ऑनलाइन घर बैठे भी अपना आधार कार्ड बनवा सकते है और इसे अपडेट कर सकते है। हम ने इस लेख में आधार कार्ड से जुडी सभी जानकरी की बताया है ताकि आप भी घर बैठे आधार कार्ड बना सकते है। इस जानकारी को आप अधिक से अधिक शेयर करे।
Important Link
FAQ
Aadhar Card क्या है?
आधार कार्ड एक भारतीय सरकारी दस्तावेज है जिसे UIDAI द्वारा जारी किया गया है।
आधार कार्ड की शुरुआत कब हुई थी।
इसकी शुरुआत 28 जनवरी 2009 को हुई थी।
आधार कार्ड कैसे बनवाए?
अब आप आधार कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनवा सकते है।